फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन पर हर्षवर्धन ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुये भाजपा ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्क्रम को तीन वर्ष का करने का वादा पूरा किया है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने इस बात का वादा किया था।
विज्ञापन


छात्रों के हित में यदि और कोई कदम उठाना पड़े तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। डूसू के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सूद ने दिल्ली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक और डीयू अधिकारी पिछले साल से ही इसका विरोध कर रहे थे जिसे पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के मौखिक आदेशों के अधीन जबरन लागू किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस मेनिफेस्टो के लिए कराया ये बदलाव?

हर्षवर्धन के अनुसार भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र में किये गये उस वायदे को पूरा किया जिसमें यह कहा गया था कि फैसला वापस लिया जायेगा। डीयू के उपकुलपति ने केवल अपने राजनैतिक आकाओं की इच्छा की पूर्ति के लिए छात्रों के हितों की अनदेखी की।

एक वर्ग का ही हित चाहते हैं तो उन्हें त्यागपत्र देने के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए क्योंकि भाजपा छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

डीयू शिक्षक संघ (डूटा) के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश कोहली ने कहा कि डूटा भी लगातार चार वर्षीय पाठ्क्रम का विरोध करती रही है। यह निर्णय सराहनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें