फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को 10 साल बाद महसूस हुई यह गलती

Mon, 24 Mar 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 10 सालों तक सत्ता से दूर रहने के बाद आखिरकार बीजेपी को अपनी पुरानी गलतियां याद आने लगी हैं।
विज्ञापन


साल 2004 और 2009 में शाइनिंग इंडिया और फील गुड का नारा देने वाली बीजेपी को अब इस बात का एहसास हुआ है कि भूख और गरीबी की मारी जनता के बीच ये नारे फिट नहीं बैठे, जिसका नुकसान उन्हें लगातार दो आम चुनावों में हुआ।

हालांकि बीजेपी के नेता इस बार के चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत को तय मानकर चल रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र का कहना है कि 2014 का लोकसभा चुनाव देश में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाला होगा।
विज्ञापन

विदेशी एजेंसी के सर्वे ने बीजेपी को हराया!

कलराज मिश्र ने स्वीकार किया कि 2004 और फिर 2009 के चुनावों में शाइनिंग इंडिया और फील गुड का नारा देना गलत था। कलराज मिश्र ने कहा कि 2009 में देश में भूख और गरीबी थी। आम लोगों को ये नारा रास नहीं आया और कांग्रेस ने इन नारों का जमकर दुष्प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि यह नारे एक विदेशी सर्वेक्षण एजेंसी के सर्वे को देखकर दिए गए थे, जिसमें भारत को तेजी से आर्थिक उन्नति करने वाला देश बताया गया था। लेकिन, मौजूदा दौर में दिया गया नारा जनता का है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा भाजपा की नहीं, बल्कि आम जनता की देन है। जनता को मोदी में संकट मोचक की छवि दिखाई दे रही है, जो देश को घोटाले, भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्ति दिलाएंगे।
विज्ञापन

कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे कलराज

टिकट को लेकर पार्टी के भीतर छिड़ी घमासान और मनमुटाव पर कलराज ने कहा कि टिकट वितरण से पहले लोगों में मनमुटाव था, लेकिन टिकट घोषित होने के बाद सभी पार्टी नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह खुद कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें देवरिया से चुनाव लड़ने का आदेश दिया। उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार किया है। देवरिया उनका पैतृक जिला है और मोदी की लहर पूरे देश में है।

बनारस से मोदी को केंद्रीय संगठन द्वारा चुनाव लड़ाने का प्रमुख कारण है कि काशी देश की सांस्कृतिक राजधानी है, जो पूरे विश्व में विख्यात है। मोदी पर पूरे विश्व की निगाह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें