फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप आरोपी AAP नेता ने किया था जिस बीजेपी उम्मीदवार का प्रचार उसे पार्टी ने निकाला

Wed, 19 Apr 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
भारतीत जनता पार्टी ने आज अपनी एमसीडी चुनाव में नरेला वार्ड नं.-1 से खड़ी उम्मीदवार को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि यह वही उम्मीदवार है जिसके लिए आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री और रेप आरोपी संदीप कुमार ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन

  ‌‌इसके साथ ही पार्टी ने उसकी उम्मीदवारी भी छीन ली है। माना जा रहा है ‌क‌ि पार्टी ने ये एक्शन सव‌िता के ख‌िलाफ इसील‌िए ल‌िया है क्योंक‌ि यौन शोषण मामले के आरोपी संदीप कुमार ने उनके ल‌िए प्रचार क‌िया।

हालांक‌ि तकनीक‌ी रूप से देखा जाए तो अब चुनाव में नामांकन वापस लेने की तारीख खत्म हो चुकी है इसल‌िए चाहे पार्टी ने उन्हें न‌िकाल भी द‌िया हो लेक‌िन चुनाव में वो भाजपा की ही ओर से लड़ेंगी।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दिल्ली सरकार के मंत्री पद से बर्खास्त और यौन शोषण के आरोपी आम आदमी पार्टी विधायक संदीप कुमार नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने नरेला वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार के लिए लोगों से वोट मांगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार के परिवार से उनकी पुरानी दोस्ती है। इसी कारण वह नरेला में उनके लिए वोट मांगने पहुंचे। उधर, इस प्रकरण पर भाजपा ने पार्टी की छवि खराब करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

भाजपा ने पार्टी की छवि खराब करने का षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप

- फोटो : अमर उजाला
संदीप कुमार ने सोमवार को नरेला वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार सविता खत्री का प्रचार किया। हालांकि उनके साथ भाजपा उम्मीदवार नहीं थीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार किया। इसके अलावा रविवार को भी नरेला में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में देर शाम तक प्रचार किया था।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर मंत्रियों तक को निशाने पर लिया। संदीप ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री किसी भी विधायक को सम्मान नहीं देते। उन्होंने आरोपों में फंसने के बावजूद सत्येंद्र जैन को नहीं हटाने पर सवाल किया।

उधर, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने संदीप कुमार के प्रचार में आने का मामला सोशल मीडिया में चलाने पर कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

उनकी पार्टी में भ्रष्टाचारियों और यौन शोषण के आरोपियों के लिए कोई स्थान नहीं है। इस कारण वह ऐसे नेताओं से प्रचार नहीं करा सकते। भाजपा के पास अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए नेताओं की कोई कमी नहीं है। भाजपा ने संदीप कुमार के प्रचार में आने के मामले में संबंधित उम्मीदवार और जिला अध्यक्ष से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें