फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटने की राजनीति कर रही भाजपा, हरियाणा को नहीं बनने देंगे गोधरा

Mon, 25 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
इनेलोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सरकार हरियाणा को गोधरा बनाना चाहती है। तभी तो जाट आंदोलनकारियों पर बर्बरता की गई। प्रदेश के मुख्ययमंत्री मनोहरलाल कहते थे कि हम हरियाणा राज्य में गुजरात मॉडल को लागू करेंगे। उनकी बात सही निकली और गोधरा कांड की झलक प्रदेश में देखने को मिली।
विज्ञापन


ये विचार बड़कली गोरवाली चौक में विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने डॉ. अबेडकर की 125वीं जयंति पर आयोजित सद्भावना रैली में व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत, विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, विधायक नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष बदरूदीन, नगीना सरपंच नसीम खान मौजूद रहे।

अभय चौटाला ने कहा कि एक तरफ सरकार जाटों को आरक्षण देना चाहती है। दूसरी तरफ सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक रोशनलाल, मंत्री कृष्णकुमार बेदी, करणदेव कांबोज को नफरत फैलाने का ठेका दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांटकर राजनीति करना चाहती है भाजपा

उन्हाेंने कहा कि  सन् 1990 में उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल ने गुरनाम सिंह आयोग का गठन कराकर आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने का काम किया। दस जातियों की पहचान कर आरक्षण भी दिलवाया।

तब मेव जाति को भी आरक्षण मिला था। आज बीजेपी सरकार 35 जातियों को आरक्षण देने की बात कर रही है। ये किसी को आरक्षण नहीं देना चाहते बल्कि जातपात के नाम पर बांटकर राजनीति करना चाहते हैं।

पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत ने कहा कि नगीना से तिजारा फोनलेन बनाने में सरकार लापरवाही बरती जा रही है। यब सड़क बन जाए तो राजस्थान और हरियाणा में बसे मेवों को आसानी हो जाएगी। जाकिर हुसैन ने लोगों से कहा कि बीजेपी सरकार रमजान के मुबारक महीने में भी 24 घंटे बिजली नहीं दे पाई।

इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका विधानसभा के इनेलो अध्यक्ष उसमान खेड़ीखुर्द, पुन्हाना अध्यक्ष एवं पार्षद जान मोहम्मद अकबरपुर, भादस के पूर्व सरपंच खुदाबक्श, मल्लाह खां, मदन पाठखोरी, सुबेदार खां, इब्राहिम, इनेलो नेता, रजत जैन, अमित जैन, सुबेसिंह, महावीर लम्बरदार, इकबाल गोरवाल मौजूद रहे। नूंह के सुडाका में भी उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें