फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया बोले-MCD में घोटाला छिपाने के लिए BJP ने 5 साल में नहीं कराया ऑडिट

Thu, 20 Apr 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि भ्रष्टाचार छिपाने के लिए तीनों निगम ने बीते पांच साल में इंटरनल ऑडिट तक नहीं कराया। साथ ही वादा भी किया कि आप की निगम में सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के सभी स्रोतों को बंद करके निगम को आर्थिक तौर से मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि निगम में पिछली बार इंटरनल ऑडिट 2011-12 में हुआ था। 15-20 फीसदी के सैंपल के आधार पर हुए ऑडिट में तीनों निगमों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पाया गया।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उत्तरी नगर निगम में एक साल में 115 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 83 करोड़ व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 50 करोड़ रुपये के गड़बड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया ने उठाया हाउस टैक्स माफी का सवाल

मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF
सिसोदिया ने कहा कि आंकड़े सैंपल के आधार पर दिए गए हैं। अगर पूरे नगर निगम का ऑडिट होता तो पांच साल पहले का घोटाला हजारों करोड़ रुपये का बैठता। उन्होंने हैरानी जताई कि निगम के भाजपा नेताओं ने इस पर रोक लगाने की जगह ऑडिट करवाना ही बंद करवा दिया। पिछले पांच सालों में निगम का इंटरनल ऑडिट कराया ही नहीं गया।

हाउस टैक्स माफी का सवाल उठाते हुए सिसोदिया ने कहा कि जो लोग आम लोगों की हजार-हजार रुपये की माफी की बात करते हैं, उन्हें हजारों करोड़ का घोटाला नहीं दिखता। अगर आप की सरकार निगम में बनती है तो भ्रष्टाचार के सभी स्रोतों को बंद करके तीनों निगमों को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाया जाएगा। 

दिल्ली सरकार की तरह निगम को भी आउट कम बजट तैयार होगा। जिसमें छोटे से छोटे स्तर पर सरकार के कामों का आकलन होगा और उसके आधार पर बजट का आवंटन किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें