फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने किया भाजपा नेता का स्टिंग

Sat, 08 Nov 2014 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा के पार्षदों का विवादों में फंसने का सिलसिला जारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पार्षद सतीश उपाध्याय के बाद अब दक्षिण दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष सूद विवाद में फंस गए हैं।
विज्ञापन


उन पर विज्ञापन विभाग के एक इंस्पेक्टर ने मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

तस्वीरें: भाजपा विधायक ने तोड़ी मर्यादा, केजरीवाल का अपमान

मजेदार बात यह है कि इंस्पेक्टर ने फोन पर उनके साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली है और उसे मीडिया को सौंप दिया। विभाग विभाग कार्यरत इंस्पेक्टर दुष्यंत कुमार चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को पुलिस लेकर महिपालपुर में अवैध होर्डिंग हटवाने गए थे।

इसी बीच उनके मोबाइल पर आशीष सूद का फोन आया और वह होर्डिंग हटाने से मना करने लगे। इसके अलावा उसके साथ गाली गलौज की। इंस्पेक्टर ने मोबाइल फोन पर हो रही बातचीत रिकॉर्ड कर ली। खास बात यह है कि इस संबंध में उसने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन बातचीत की रिकॉर्डिंग मीडिया को दे दी। इस बारे में अशीष सूद ने बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें