फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख लोगों के लिए भाजपा ने पकाई खिचड़ी, 1 हजार भी जुटा न पाए वर्कर

Sun, 06 Jan 2019 10:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
BJP cooked Khichdi - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली के राम लीला मैदान में भाजपा 'भीम महासंगम विजय संकल्प' करने जा रही है। इस रैली के लिए 5000 किलो 'खिचड़ी' पकाई गई। इस खिचड़ी में प्रयोग किए गए चावल और दाल अनुसूचित जाति के लोगों के घरों से एकत्रित किए गए हैं। इस समय तक कार्यक्रम स्थल पर 1000 लोग तक नहीं पहुंच सके हैं।

राजधानी में दो लाख 80 हजार परिवारों के घर से दाल-चावल एकत्र किया गया। जिसे बाइक सवार कार्यकर्ता ने घर-घर लिया। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महिला हुंकार रैली 16 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए भाजपा ने एक संकल्प पत्र भी जारी किया है। इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे। 

इस कार्यक्रम में एक ही बर्तन में 5,000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। इसके जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी है। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


खिचड़ी पकाने पकाने वालों में शामिल एक रसोइयो ने बताया कि ‘‘समरसता खिचड़ी’’ को पकाने के लिए 400 किलो चावल, 100 किलो मसूर की दाल, 350 किलो सब्जियां, 100 किलो देशी घी, 100 लीटर तेल, 2,500 लीटर पानी और 250 किलो मसालों का उपयोग किया जा रहा है। 

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पहले कहा था, ‘‘एक पात्र में 3,000 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकार्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम पर है। वह अब एक पात्र में 5,000 किलो समरसता खिचड़ी पकाने का नया विश्व रिकार्ड बनायेंगे।’’

अनुसूचित जाति के घर से आया राशन 
समरसता खिचड़ी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 14 जिलों के दलित परिवारों से राशन इकट्ठा किया। एक-एक मुट्ठी दाल, चावल व नमक से खिचड़ी एक विशालकाय बर्तन में एक साथ खिचड़ी पकाई गई। नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर ने इस खिचड़ी को तैयार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने 28 हजार कार्यकर्ताओं ने करीब तीन लाख अनुसूचित जाति के घरों से यह अनाज इकट्ठा किया है। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि एक ही बर्तन में 3 हजार किलो खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड नागपुर के विष्णु मनोहर के नाम है। आज वही मनोहर ने 5 हजार किलो की समरसता खिचड़ी पकाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय भीम का लगाया नारा 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में जय हिंद जय भीम का जमकर नारा लगा। दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भीम महासंगम विजय संकल्प 2019 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता फिर सौंपने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने 14 लाख संकल्प पत्र के माध्यम से 14 लाख अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क साधने का दावा किया।  
विज्ञापन

हर तरफ दिखी बाबा साहेब की तस्वीर 
मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का फोटो दिखे। लेकिन पूरे रामलीला मैदान में हर तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर के ही फोटोग्राफ लगे थे। पूरे प्रांगण में भाजपा के किसी भी सांसद, विधायक व अन्य नेताओं का फोटो नहीं लगाया गया था।

बड़ी संख्या में जुटे भाजपा नेता 
समरसता रैली में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, डॉ. अनिल जैन, सांसद डॉ. उदित राज, प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, मिजोरम के प्रभारी पवन शर्मा, दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजक अभय वर्मा, जय प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें