फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने राजनाथ सिंह को सौंपी खुफिया रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय पंडित हत्याकांड की जांच रिपोर्ट मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को सौंप दी गई। पार्टी की सात सदस्यीय समिति ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों दादरी में हुई भाजपा नेता की हत्या की हकीकत जानने के लिए पार्टी के सात सदस्यों की कमेटी गठित की गई। भाजपा सांसद सतपाल सिंह के नेतृत्व में रविवार को गठित की गई कमेटी ने सोमवार को मृतक के परिजन, अधिकारियों और आम लोगों से पूछताछ की थी।

समिति ने घटनास्थल का दौरा भी किया था। जांच के आधार पर तैयार रिपोर्ट मंगलवार को राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी गई। रिपोर्ट का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक समिति ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक को हिरासत में भी लिया गया

विजय पंडित हत्याकांड में पुलिस ने बुलंदशहर के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले हुए एक हत्याकांड में मृतक पक्ष की ओर से पैरवी करने के कारण विजय की हत्या हुई है।

उस हत्याकांड में जो लोग गिरफ्तार हुए थे वे कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुए हैं। बुधवार को इस हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक भी दादरी पहुंच सकते हैं। युवक से पूछताछ जारी है। वहीं एसपी (आरए) का कहना है कि पुलिस हत्यारों तक लगभग पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें