चुनाव से ठीक सात दिन पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत के दौरान उन्होंने एक सीडी दी है। जिसमें कथित तौर पर गुनपुरा गांव के एक युवक ने उन्हें गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी है।
युवक की यह धमकी पिछले कई दिनों से शहर व देहात में वाट्स एप केजरिए फैलाई जा रही थी। जिसमें एक जाति विशेष की आन पर खतरा होने की बात कहीं गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश का दावा किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी चुनाव से चंद दिन पहले उनके नोएडा स्थित अस्पताल के गेट पर फायरिंग हुई थी।
भाजपा प्रत्याशी ने सेक्टर-4 स्थित अपने मुख्य चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धमकी की सीड़ी बांटी और कहा कि उन्हें धमकी देने के साथ-साथ जातीय वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने धमकी देने वाले युवक का नाम गुनपुरा निवासी तेजा गुर्जर बताया। धमकी किसी जनसभा में भाषण के दौरान दी गई है।
उन्होंने एसएसपी से मिल कर इसकी शिकायत की है और सीडी भी उपलब्ध कराई है। एसएपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पिछली बार केलोकसभा चुनाव से पहले भी उन पर हमले का प्रयास हुआ था। उन्होंने पूर्व सरकार पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद मतगणना में उनकेसाथ बेईमानी की गई थी। वह जीत कर भी हार गए थे।
इसका सबूत है कि परिणाम घोषित होने के आधे घंटे के अंदर एसएसपी का तबादला कर दिया गया था। उसने प्रशासन की बेईमानी को अस्वीकार कर दिया था और मतगणना स्थल से उठ कर चला आया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रशासन के इशारे पर अगर बेइमानी हुई तो भाजपा का युवा मोर्चा मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
धमकी देने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
डॉ. महेश शर्मा ने दनकौर के एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दनकौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 153 अ, 506 और 125 अधिनियम 1988 के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को डॉ. महेश शर्मा ने दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दनकौर क्षेत्र के एक युवक उनके मोबाइल पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा है। भेजने वाले युवक ने अपना नाम और पता भी मैसेज में रिकॉर्ड कर रखा है।
मैसेज में आरोपी ने डॉ. महेश शर्मा को दनकौर क्षेत्र में प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ कोतवाली में कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद युवक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए छानबीन की गई तो पुलिस ने बताया कि आडियो मैसेज भेजने वाले युवक की पहचान दनकौर क्षेत्र के गुनपुरा गांव निवासी तेजा गुर्जर के रूप में हुई है।
नौ शिकायतें कर चुके हैं चुनाव आयोग से
भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि नामांकन करने के बाद से अब तक 9 शिकायतें चुनाव आयोग से कर चुके हैं। जिनमें दादरी, जेवर व नोएडा केऐसे बूथ जहां बूथ पर मतदाताओं को डरा धमका कर अपने पक्ष में मतदान करने की आशंका है। ऐसे बूथों को अति संवेदशील घोषित करने की मांग की है।
जिसकी सूची भी चुनाव आयोग को उपलब्ध कराई। इसके अलावा जिला प्रशासन की वोटर लिस्ट में धांधली की शिकायत व सपा प्रत्याशी की चार बार शिकायतें व एक शिकायत नोएडा प्राधिकरण की है। इसके अलावा एक शिकायत धमकी मिलने की दी है।