बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में जाना जैसे अब केजरीवाल के गले की फांस बनता जा रहा है। नीतीश के शपथ ग्रहण में लालू से गले मिलने के कारण सोशल मीडिया तो केजरीवाल की खिंचाई कर ही चुका है अब बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है।
बीजेपी और आप के बीच में पोस्टर वार नया नहीं है। लेकिन इस बार बीजेपी ने केजरीवाल को लालू के गले मिलने के लिए अपने नए पोस्टर में सीधे-सीधे निशाना बनाया है।
इस पोस्टर में बताया गया है कि अब लोकपाल और भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर कभी अन्ना के साथ अनशन करने वाले केजरीवाल ने अब लालू का दामन थाम लिया है।