फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही भाजपा तोड़ेगी इस पार्टी से गठबंधन!

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा-हजकां (हरियाणा जनहित कांग्रेस) गठबंधन जल्द ही टूट सकता है। इसके संकेत शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा एवं प्रभारी जगदीश मुखी ने दिए हैं।
विज्ञापन


सूरजकुंड के होटल राजहंस में शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन धर्म को निभाना अच्छी तरह जानती है इसलिए वह नहीं चाहती कि गठबंधन टूटे।

लेकिन हजकां को यह समझना होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद परिस्थितियां काफी बदल गईं हैं। इसलिए दोनों दलों को एक नजर से नहीं देखा जा सकता। भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है और हजकां क्षेत्रीय। यदि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई खुद चुनाव जीत जाते तो भी बात कुछ और होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलाकमान को है मामले की जानकारी

शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्रमोहन भाजपा नेताओं को गाली दे रहे हैं। हजकां ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है।

यह सारी बातें पार्टी नेतृत्व को बता दी गईं हैं। हमने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया है।

प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी ने कहा कि गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। हरियाणा के पार्टी नेताओं की यहां पर एक बैठक भी हुई, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि उसमें गठबंधन मामले को लेकर क्या निर्णय हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें