फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिख गुरुओं पर टिप्पणी मामले में आतिशी पर भाजपा का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सचदेवा ने पूछा, 12 दिन तक कहां थीं आप नेता?
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर सिख गुरु साहिबान के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका किसी प्रकार का अपमान नहीं करने का दावा भ्रमित करने वाला है। सचदेवा ने कहा कि छह जनवरी को उन्होंने दिल्ली विधानसभा में दिए बयान के बाद सात जनवरी को मंत्री कपिल मिश्रा ने संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद आतिशी न तो मीडिया के सामने आईं और न ही विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए गए नोटिस पर सदन में उपस्थित हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने करवाई गई मूल रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में भी आतिशी के सिख गुरू साहिबान के संदर्भ में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के बारे में स्पष्ट हो चुका है। भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जो नेता आज सिख धर्म का सम्मान करने और अपने परिवार के सिख धर्म से जुड़े होने का दावा कर रही हैं, वे छह से 18 जनवरी तक कहां थीं। उन्होंने कहा कि यदि उनका बयान सही था तो उन्होंने तुरंत सामने आकर अपना पक्ष क्यों नहीं रखा। उन्होंने कहा कि इससे पहले सौरभ भारद्वाज पर ईसाई धर्म, पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं और पार्टी के कुछ नेताओं पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें