फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: संबित पात्रा का आरोप, 'सिसोदिया ने शराब घोटाले के डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की, बदले 140 मोबाइल'

Fri, 11 Nov 2022 12:57 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी है आम आदमी पार्टी। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप कट्टर बेईमानी और भ्रष्ट पार्टी है। शराब घोटाले के सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब नीति पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया गया है, हैदराबाद से बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके तार शराब नीति से जुड़े हैं। शराब घोटाले को लेकर परत दर परत खुल रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्होंने सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले हैं। वहीं, 140 फोन नए खरीदे गए। डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए मनीष सिसोदिया ने ये सब किया। ऐसा करने के लिए एक करोड़ 20 लाख खर्च किए। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप कट्टर बेईमानी और भ्रष्ट पार्टी है।



संबित पात्रा ने केजरीवाल की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग वारंटी पर हैं वो किसी को क्या गारंटी देंगे। इन लोगों बहुत गारंटी पहले भी दी थी, आज उनका क्या हुआ है हम सब जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें