फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस करा रही पार्टी पर हमला : सिसोदिया

Thu, 18 Dec 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रही मारपीट व बदसलूकी को लेकर पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि हार की आशंका को देखते हुए दोनों दलों की ओर से हमारे कार्यकर्ताओं को डरा धमका रहे हैं। इस घटना की जानकारी वह पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके लिए उन्होंने दो लाख पर्चे बांटने की योजना बनाई है।

सिसोदिया ने अपने पर्चे में लिखा है पिछले कुछ दिनों पटपड़गंज विधानसभा में उनके कार्यकर्ताओं को टारगेट कर धमकाया जा रहा है। उन्हें फोन पर सड़क पर चलते समय रोककर धमकी तक दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने इन सबके पीछे भाजपा और कांग्रेस का हाथ बताया है। उनके मुताबिक बीते दिनों मंडावली में गंदगी के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके कार्यकर्ता रेखा गुप्ता को एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े दबंगों ने धमकाया।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने वेस्ट विनोद नगर में बृजेश त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार और अजीत राठौर को भी फोन पर धमकी मिलने व सड़क पर रोककर बाइक सवारों की ओर से धमकी दिए जाने का आरोप भी पर्चे में लगाया गया है। पार्टी ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें