फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टोपी वालों’ के खिलाफ एकजुट हुई BJP-कांग्रेस

Tue, 11 Feb 2014 02:37 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के दौरों पर स्थाई समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


समिति की बैठक में भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने कहा कि स्कूलों व समस्त सरकारी कार्यालयों का चुने हुए जनप्रतिनिधि ही दौरा कर सकते हैं। उनके अलावा किसी को भी बाहरी व्यक्ति को सरकारी परिसरों में दौरे के लिए घुसने नहीं दिया जाए।

यह भी पढ़ें:मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में केजरीवाल!

स्थाई समिति की बैठक में सोमवार को भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का नाम लिए बिना स्कूलों में उनके दौरे करने के फैसले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के स्कूलों का निरीक्षण करने के दौरान कोई भी घटना घट सकती है। ऐसे दौरे रोके जाने चाहिए और स्कूलों के चौकीदारों और प्रधानाचार्यों को इस तरह के निर्देश जारी किए जाए।

दोनों पक्षों के पार्षदों ने कहा कि आज कल बहुत से लोग टोपी पहनकर और एनजीओ का नाम लेकर स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वह शिक्षकों की हाजिरी के रजिस्टर और मिड डे मील की जांच करते हैं। इससे स्कूलों का माहौल खराब होता है। समिति अध्यक्ष संजय सुर्जन ने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण करने का अधिकार केवल जनप्रतिनिधियों के पास है।
विज्ञापन


सीलिंग के मसले पर कांग्रेस का हंगामा
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष की नेता वरियाम कौर ने स्थाई समिति की बैठक में सीलिंग शुरू होने के मसले पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने गांधी नगर इलाके में हुई सीलिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सीलिंग व तोड़फोड़ बंद कराने के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन उसके शासन में निरंतर सीलिंग की कार्रवाई हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें