फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Elections 2022: मनोज तिवारी का दावा, 'भाजपा का समर्थन करने वाले 450 वोटरों के नाम सूची से हटाए'

Sun, 04 Dec 2022 03:04 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मनोज तिवारी ने कहा कि सुभाष मोहल्ला वार्ड में बीजेपी का समर्थन करने वाले 450 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया और वार्ड में चुनाव रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं क्योंकि वे भाजपा का समर्थन करते हैं। उधर, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि वोटर लिस्ट से नाम गायब हैं। उन्होंने इसे एक साजिश का हिस्सा बताया।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने आगे आरोप लगाया कि यह दिल्ली सरकार की बड़ी साजिश है। मैं इसके खिलाफ शिकायत करूंगा और इस चुनाव को रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की अपील करूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अधिकारियों के माध्यम से भाजपा के वोट कटवा चुकी है।

इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने दावा किया था कि जब वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने मतदाता सूची से अपना नाम गायब पाया। चौधरी ने दावा किया कि उनका नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में मिला। वहीं, वोटर लिस्ट भी सामने आई है जिसमें काफी मतदाताओं के नाम डिलीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस वोटर लिस्ट में देख सकते हैं कि जहां पहले 1,232 वोटर थे और अब केवल 771 रह गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें