फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi New CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, शाह-केजरीवाल और आतिशी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Wed, 19 Feb 2025 09:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi New CM Rekha Gupta: भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई है। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता के नाम के एलान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। इस बार रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने के बाद भाजपा समेत अन्य पार्टी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं।
 

भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने दी बधाई

रेखा गुप्ता के विधायक दल की नेता चुने जाने पर भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। हम सभी अब एलजी से मिलने जा रहे हैं। 

यूपी सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को सीएम चुने जाने पर बधाई दी है। 
 

आप नेता आतिशी ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। आतिशी ने एक्स पर लिखा कि मैं, रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देती हूं। मुझे उम्मीद है कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, वो उन्हें पूरा करेगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास कार्यों के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है। हम उम्मीद करते हैं कि बीजेपी ने महिलाओं को जो 2500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, वो राशि 8 मार्च को सभी महिलाओं के खाते में आ जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने रेखा गुप्ता को बधाई दी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, आप उस दिशा में समर्पण भाव से कार्य करेंगी। दिल्ली की माताओं-बहनों ने जिन आशाओं और अपेक्षाओं से भाजपा को आशीर्वाद दिया है, मुझे भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा सरकार उसकी पूर्ति के लिए दिन-रात कार्य करेगी।
 
विज्ञापन

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बहुत बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी। हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर काम में उनका साथ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें