साध्वी हर सिद्धी गिरी ने शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता को फोन पर बताया कि बिसाहड़ा गांव में ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें धमकियां दीं।
गिरी ने आरोप लगाया कि जेल में बंद करने की धमकी देते हुए उन्हें डराया धमकाया, इसलिए खुद को सुरक्षित नहीं होने पर गांव से वापस जाना पड़ा।
वे मानसिक रूप से आहत हुई हैं। इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगी। गांव वाले सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे, तब ही वापस लौटूंगी।
वहीं, बिसाहड़ा गांव के ग्राम प्रधान संजय राणा का कहना है कि गांव में साध्वी को बुलाने के संबंध में ग्रामीणों ने अभी कोई विचार नहीं किया है। इसे लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। गांव के लोग जो भी निर्णय लेंगे।
उसके मुताबिक कदम उठाया जाएगा। वहीं, इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय कुमार यादव ने बताया कि अगर साध्वी पुलिस की जबरदस्ती या धमकी देने की कोई शिकायत देंगी तो जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।