फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा हत्याकांड: रिमांड पर विशाल-शिवम ने खोले 4 नए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल और शिवम के बुधवार दस घंटे के रिमांड में नई जानकारियां सामने आई हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चार लोगों के नामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


इसमें गांव का झोलाछाप डॉक्टर भी शामिल है। आरोपियों ने बताया कि इन चार लोगों ने ही घोषणा करवाई थी। एसओ सुबोध कुमार ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर न्यायालय से जारचा पुलिस ने दोनों को दस घंटे की रिमांड पर लिया था।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने मंदिर से घोषणा नहीं की थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में कई अन्य गोपनीय जानकारियां दोनों ने दी

दोनों ने चार आरोपियों के नाम बताए जो नामजद आरोपियों में शामिल नहीं हैं। दोनों ने अंधेरे का जिक्र करते हुए भीड़ में शामिल लोगों को पहचानने से इंकार कर दिया।

घटना के संबंध में कई अन्य गोपनीय जानकारियां दोनों ने दी। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद शाम छह बजे विशाल-शिवम को पुलिस जेल छोड़ आई।

अब दूसरे आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें