तावड़ू पुराने बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क के उपर से गुजर रही एक बिजली की केबल में दो परिंदे उलछ गए। सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों व आसपास के दुकानदारों ने इन्हें छुडाने का काफी प्रयास किया।
एक किसान ने अपने ट्रेक्टर के जैक को उठाकर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर प्लास्टिक के पाइप से इन्हें छुडाया। लेकिन एक परिंदा काफी समय तक उलझने व तड़पने के कारण अपनी जान गंवा बैठा।
परिंदों को केबल में उलछने व तड़पते देख मुख्य सड़क पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सड़क के बीच एक ट्रेक्टर को खड़ा कर इन्हें अलग करने का अथक प्रयास किया।
इस कारण करीबन 15 मिनट तक सड़क पर जाम रहा। सड़क से निकलने वाले चालक व राहगीरों की जुबान पर बस एक ही वाक्या था भईया इन्हें जल्दी छुडाओं। जब इनको अलग किया तो एक परिंदा अपने प्राण गवा चुका था। जिसे देखकर मौजूद लोग मायूस हो गए।