फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः एम्स, लेडी हार्डिंग और आरएमएल में अभी भी बायोमैट्रिक हाजिरी

Sat, 07 Mar 2020 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
बायोमीट्रिक हाजरी लगाता एक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते जहां केंद्र सरकार ने सभी विभागों में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है, वहीं आदेश जारी होने के बाद जब दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों में इसकी जांच की गई, तो सभी जगह कर्मचारी बायोमैट्रिकी मशीन का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन


एम्स, लेडी हार्डिंग और आरएमएल अस्पताल के कर्मचारियों से जब सरकार के आदेश को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें प्रबंधन ने कुछ नहीं बताया है। वहीं तीनों अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें सरकार का आदेश मिला है। जल्द से जल्द आदेश को लागू किया जाएगा।

आरएमएल अस्पताल के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब भी मशीन पर हाजिरी लगानी पड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की है, जिससे इस प्रकार हाजिरी न लगानी पड़े। इसके अलावा एम्स और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी बायोमैट्रिक मशीनों पर ही हाजिरी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक प्रबंधन को हाजिरी लगाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं मिल रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें सरकार का आदेश दोपहर बाद मिला है। जल्द से जल्द आदेश को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें