फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने बायोमैट्रिक हाजिरी का किया विरोध

Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया का विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि आगामी छह अप्रैल को निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की विशाल सभा आयोजित कर खराब बायोमैट्रिक मशीन व ठेकेदारी में भर्ती के खिलाफ  आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने और मंच का संचालन सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया। बालगुहेर ने कहा कि निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न करके कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


सभा में श्रीनंद ढकोलिया, रघुबीर चौटाला, दीपक तंवर, देवेन्द्र, बल्लू, कृष्ण चिन्डालिया, सुखबीर मौर्या, सुदेश उज्जनीवाल आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें