बदमाश ने एक शख्स का एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर अपने मोबाइल के बिल का भुगतान किया। एसएमएस आने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार को पीड़ित ने सेक्टर-20 पुलिस से इसकी शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी रमेश सेक्टर-18 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। इनका सेक्टर-18 में ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में बचत खाता है।
बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर किसी ने कहा कि आपके एटीएम कार्ड की डेट एक्सपायर होने वाली है। पीड़ित को झांसे में लेकर उसने कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया।
इसके थोड़ी ही देर बाद 5 बार में 25 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन का एसएमएस आया। इंटरनेट के जरिये वोडाफोन कंपनी के बिल का भुगतान किया गया था।