फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikini Girl In Metro: बिकिनी पहनकर सफर करती लड़की की तस्वीर वायरल, मेट्रो ने मर्यादित कपड़े पहनने की दी सलाह

Tue, 04 Apr 2023 11:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी ने दो दिन तक चुप्पी साधे रखी लेकिन इस विषय पर बहस छिड़ने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए मर्यादित कपड़े पहनने की अपील की है। दिल्ली मेट्रो ने इस तरह के बर्ताव को अपराध बताया है।
विज्ञापन
मेट्रो में बिकिनी पहने वायरल हुई लड़की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की जीवनरेखा बन चुकी मेट्रो में यात्रियों से मर्यादित कपड़े पहनने की दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपील की है। किसी के पहनावे से दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस नहीं पहुंचे, इसके लिए डीएमआरसी ने यात्रियों को यह सलाह दी है। अमर्यादित कपड़ों या बर्ताव से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीएमआरसी का यह बयान उस वक्त आया, जब मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर करती एक युवती की वीडियो और फोटो वायरल हुई।

विज्ञापन

मेट्रो में रोजाना 48 लाख से अधिक यात्राएं होती हैं। डीएमआरसी ने दो दिन तक चुप्पी साधे रखी लेकिन इस विषय पर बहस छिड़ने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए अपील की गई है। दिल्ली मेट्रो ने इस तरह के बर्ताव को अपराध बताते हुए कहा कि मेट्रो के संचालन और रखरखाव अधिनियम की धारा 59 के तहत अभद्रता की श्रेणी में बताया है।

आगे कहा है कि भविष्य में अगर ऐसी घटनाओं का सिलसिला नहीं थमा तो यात्रियों की शिकायत के आधार पर सख्ती भी हो सकती है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेट्रो में निगरानी बढ़ा दी गई है। अगर कोई यात्री इस तरह के कपड़ों में दिखता है तो उन्हें समझाया जाएगा।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल का कहना है कि मेट्रो यात्रियों से शालीनता और सभी नियमों के पालन की उम्मीद करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो साझा कर लोगों ने नई बहस छेड़ दी है। अधिकांश लोग जहां इस तरह के पहनावे को लेकर रोष प्रकट कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसके पक्ष में भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में ऐसी आईं प्रतिक्रियाएं
एक यूजर लिखता है, 'दिल्ली मेट्रो वालों.. एसी का टेम्परेचर थोड़ा और ड्रॉप कर दो.. नहीं तो हमारी सोच और सिकुड़ जाएगी'। वहीं एक और यूजर लिखता है 'ऊर्फी जावेद जैसी लड़कियां कैसे न्यू जेनरेशन को इन्फ्लुएंस करती हैं, दिल्ली मेट्रो वाली लड़की उसका उदाहरण है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें