फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर बाइक पर भागे हमलावर, पत्नी से चल रहा था विवाद

Sun, 23 Dec 2018 03:45 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव के पास एक युवक को दो गोलियां मारकर हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि युवक ने दो निकाह किए हैं। पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। शनिवार को इसी विवाद में वार्ता के लिए पहली पत्नी दूसरे पति संग आई थी। कार में विवाद के बाद युवक को गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया नई आबादी निवासी इरफान ने लगभग 12 वर्ष पूर्व पहला निकाह किया था। इसके एक वर्ष बाद ही उसने पत्नी को तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया था। बताया गया कि पहली पत्नी से इरफान का अभी तक विवाद चल रहा है।

हालांकि, पहली पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी। शनिवार को इरफान की पहली पत्नी अपने दूसरे पति के साथ वार्ता के लिए देवला आई थी। यहां दोनों पक्ष कार में बैठकर वार्ता कर रहे थे, तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी विवाद में इरफान के एक पैर व एक हाथ में दो गोलियां मारी गईं हैं। यूपी-100 पर की गई कॉल पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि लोगों ने हमलावरों को बाइक पर भागते हुए देखा है। पुलिस ने दावा किया कि इरफान पर भी हत्या आदि का केस दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है।  

घायल इरफान के एक साथी ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी लिखित में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  - निशांक शर्मा, सीओ, ग्रेटर नोएडा-प्रथम 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें