फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भी यमुना एक्सप्रेसवे पर दिखाए स्टंट, गलत दिशा में दौड़ाई बाइक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Mon, 21 Dec 2020 10:49 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट करते बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा को कम कर दिया गया है, लेकिन पुलिस बाइकर्स की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सर्दी और कोहरे के बीच रविवार को भी बाइकर्स ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से जेवर टोल प्लाजा तक फर्राटा भरा। 

विज्ञापन


बाइकर्स ने रेस लगाने के साथ-साथ स्टंट करने से भी परहेज नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने गलत दिशा में भी बाइक दौड़ाकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने की मुख्य वजह तेज रफ्तार होती है। कोहरे में हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। जिस कारण हाल ही में यहां रफ्तार सीमा घटा दी गई है, लेकिन बाइकर्स पर इसका असर नहीं दिखा। रविवार को भी दिल्ली की तरफ से 10 से अधिक बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर नियम तोड़ते दिखे। 
विज्ञापन


सुबह जीरो प्वाइंट पर एकत्रित होने के बाद जेवर की तरफ रेसिंग शुरू की। बाइकर्स ने 100 से अधिक की स्पीड पर स्टंट भी दिखाए, लेकिन जीरो प्वाइंट से लेकर नॉलेज पार्क के अलावा दनकौर, रबूपुरा व जेवर कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

घंटों बाइक का शोर गूंजता रहा। रेस के बाद बाइकर्स आराम से अपने घर भी लौट गए। इस दौरान यातायात और थाना पुलिस ने बाइकर्स पर कोई कार्रवाई नहीं की।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स के रेस की जानकारी मिली है, लेकिन उनका सही समय पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। अब ये आए और नियमों को तोड़ा तो बख्शे नहीं जाएंगे। उन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें