फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर की तीन राउंड फायरिंग, किसी तरह बचाई जान; लूट ले गए डेढ़ लाख रुपये

Thu, 14 Nov 2024 09:32 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दुकानदार व उनके भाई ने किसी तरह नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि युवक गल्ले से डेढ़ लाख से अधिक रुपये भी अपने साथ ले गये।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकरी कलां गांव में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दुकानदार व उनके भाई ने किसी तरह नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं युवकों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि युवक गल्ले से डेढ़ लाख से अधिक रुपये भी अपने साथ ले गये। वारदात के बाद हमलावर अपनी दो बाइक भी मौके पर छोड़कर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीकरी कलां गांव निवासी नीतिश शर्मा व मोहित शर्मा की गांव में दिल्ली मेरठ मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सिद्धि कंफैक्शनरी के नाम से दुकान है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर दो युवक आए और अचानक नीतिश शर्मा पर फायरिंग कर दी। किसी तरह नीचे बैठकर नीतिश ने अपने आप को बचाया। आरोप है कि इसके बाद बाइकों पर बीस से पच्चीस युवक आए और दुकान के अंदर घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की। इतना ही नहीं युवकों ने तीन रांड फायरिंग की। 

दोनों भाईयों ने छिप कर अपनी जान बचाई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों का आता देख आरोपी अपनी दो बाइक छोडक़र फरार हो गये। ग्रामीणों ने महामाया देवी पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। हमलवरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह अड़े रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पीडि़त नीतिश शर्मा का आरोप है कि हमलावर गल्ले में रखी 1.50 लाख रुपये से अधिक की नकदी उठाकर ले गये। एसीपी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, पुलिस वारदात की जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाइ की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें