हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल
कीर्ति ऑटो में किनारे वाली सीट पर बैठी थी। जैसे ही ऑटो एनएच-नौ पर उद्योग कुंज के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। कीर्ति ने विरोध किया तो लुटेरे ने जबरन मोबाइल छीन लिया। झटका लगने से कीर्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। सहेली दीक्षा ने अपने परिजनों को सूचना दी। उन्होंने कॉलेज में इसकी जानकारी दी। ताजा जानकारी के मुताबिक, छात्रा से मोबाइल छीनने वाला लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है।
इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
कॉलेज से कीर्ति के परिजनों को सूचना मिली। इतने ऑटो चालक व कीर्ति की सहेली ने उसे पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे गाजियाबाद यशोदा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कीर्ति के सिर का हुआ ऑपरेशन, अभी भी गंभीर है हालत
कीर्ति के परिजनों ने बताया कि कीर्ति के सिर की हड्डी टूट गई हैं। देर रात उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई है।