फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ लुटेरे: गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में महिला से छीना मोबाइल, सड़क पर गिरकर हुई घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 17 Nov 2023 10:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते ऑटो से ही आईफोन लूटने की कोशिश की। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। इससे पहले गाजियाबाद में इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जिसमें छात्रा की मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
लुटेरे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में चलते ऑटो में लूट के दौरान छात्रा की गिरकर मौत हो गई थी। वहीं, अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी महिला से इसी तरह आईफोन लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों के आईफोन लूटने के दौरान महागुन माईवुड्स सोसाइटी निवासी ज्योति मौर्या सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति के पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


महागुन माईवुड्स सोसाइटी निवासी साकेत श्रीवास्तव ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 13 नवंबर को पत्नी ज्योति मौर्या ऑटो से सेक्टर-70 निवासी सहेली से मिलने जा रही थी। गौड़ सिटी मॉल के सामने सहेली से बात करने के लिए ज्योति कॉल करने वाली थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते ऑटो से ही आईफोन लूटने की कोशिश की। ज्योति ने मजबूती से मोबाइल पकड़ लिया। आरोपियों ने झटका देकर मोबाइल लूटा। तेज झटके की वजह से ज्योति चलते ऑटो से गिर गई।

वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था, जिसमें उसके हाथ में चोट लगी। इस बीच आरोपी बदमाश तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले दो माह में महिलाओं से मोबाइल लूट की सात से ज्यादा वारदात हुई हैं। 30 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऑटो से जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। अधिकांश वारदातों का पुलिस ने खुलासा भी किया है। इसके बावजूद यहां फिर से लूटपाट का मामला सामने आया है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें