फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Accident: दिल्ली में बाइक सवार ने मां और उसके बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौत; मौके से हुआ फरार

Tue, 09 Jan 2024 02:48 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक सवार ने एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां सड़क पार करते समय एक महिला और उसके बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार ने महिला और उसके दो वर्ष के बच्चे को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है। जो 32 वर्षीय है साथ ही उसके बेटे नाम दक्ष है। जो दो साल का है। दोनों ही मादीपुर के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों सड़क पार कर रहे थे। आरोपी बाइक चालक फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें