घायल और बेसहारा कुत्तों के इलाज के लिए रविवार की सुबह साढ़े 7.30 बजे दिल्ली के साउथ एक्स से 80 बाइकर्स ने रैली निकाली जो सुबह नौ बजे फरीदाबाद पहुंची।
क्लब रायल इनफील्ड और वाइस आफ वाइसलेस के तत्वाधान में निकाली गई रैली में लोगों ने पालतू और घायल कुत्तों की सुरक्षा के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आखिर में चैरिटी कर लोगों ने बेजुबानों की मदद की पहल की।
बाइक रैली को क्लब के प्रबंधक अनुज भाटिया व ईशान पहवा ने हरी झंडी दिखाई। रैली सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। इसमें 20 से 25 आयुवर्ग के 80 बाइकर्स ने हिस्सा लिया।