फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खड़ी बस में पीछे से टकराई बाइक, बस में लगी आग, बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-चालक और कंडक्टर ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, दिल्ली कैंट इलाके की घटना
विज्ञापन

-बाइक चालक का एम्स ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट में बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक ने बस स्टॉप पर खड़ी कलस्टर बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया और बाइक से निकली चिंगारी से बस में आग लग गई। इसके बाद बस चालक और कंडक्टर ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह से जल गई। घायल बाइक चालक का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सुबह करीब 10.53 बजे डिफेंस ऑफिसर्स एन्क्लेव धौला कुआं बस स्टॉप पर रूट संख्या 776 की कलस्टर बस में आग लगने की जानकारी मिली। बस धौला कुआं बस स्टॉप पर यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। तभी अचानक एक बाइक बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। बाइक सीएनजी बस के नीचे फंस गई और चिंगारी निकलने से बस में आग लग गई। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच बाइक को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। बाइक नंबर के जरिये पुलिस को पता चला कि बाइक ईस्ट ऑफ कैलाश श्रीनिवासपुरी समीर रोहिल्ला के नाम पर रजिस्टर है। जांच में पता चला कि घटना में समीर को चोटें आई थीं और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें