फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिनदहाड़े फायरिंग: वकील के मुंशी पर 10 से 12 राउंड चली गोलियां, बाइक पर आए थे हमलावर; हालत नाजुक

Thu, 16 Oct 2025 06:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

करावल नगर इलाके में आज सुबह एक वारदात से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने एक वकील के मुंशी पर फायरिंग कर दी। मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित को कार से निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
वकील के मुंशी की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक वकील के मुंशी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पीड़ित श्रीकांत सिंह (30) को दो गोली लगी हैं। फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने श्रीकांत की आई-10 कार पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई हैं। पांच गोली कार के अगले शीशे पर लगी हैं।

सूचना मिलते ही क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। बदमाशों ने श्रीकांत को चालक वाली विंडो से भी गोली मारी। करावल नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि श्रीकांत अपने परिवार के साथ जौहरीपुर में रहते हैं। इनके परिवार में पिता प्रीतम सिंह, पत्नी शिखा व अन्य सदस्य हैं। श्रीकांत तीस हजारी कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी हैं। इसके अलावा वह मेरठ से एलएलबी भी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.20 बजे वह घर से गाड़ी लेकर निकले।

इस बीच जैसे ही वह नाला रोड, जौहरीपुर पर पहुंचे तो वहां पहले से खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर सामने की ओर से गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। कई राउंड गोलियां चलाने के बाद एक आरोपी बाइक से उतारा और श्रीकांत पर साइड से भी फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

श्रीकांत की पत्नी शिखा का कहना है कि उसके पति से किसी की कोई रंजिश नहीं है, पता नहीं किसने और क्यों हमला किया है। पुलिस सीसीटीवी से पड़ताल कर रही है। पुलिस को पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ सुराग भी मिले हैं। उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Diwali Celebrations: अबकी बार पर्यावरण संग उत्सव, सात साल बाद दिल्ली के लोगों को आतिशबाजी की मिली अनुमति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें