आप ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच साठगांठ का आरोप लगाया है। आरोपों के पक्ष में पार्टी ने गुजरात से भाजपा के पूर्व विधायक यतिन ओझा की चिट्ठी का जिक्र किया है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजी है।
पार्टी ने इस बारे में भाजपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं, सोशल मीडिया पर शाह ओवैसी एक्सपोज्ड के नाम से कैंपेन भी चलाया है। दरअसल, बीती चार जुलाई को यतिन ओझा ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था।
इसमें उन्होंने दावा किया है कि बिहार चुनाव में अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी के बीच डील हुई थी। केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पत्र सार्वजनिक करते हुए लिखा है कि अगर यह सही है, तो भाजपा-मोदी-शाह का असली चेहरा उजागर हो गया है।