दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित वाटिका फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात एक डंपर ने ऑटों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सामने खड़े कैंटर में जा घुसा। इस हादसे में ऑटो में सवार चार सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
लोगों की भीड़ ने ऑटो को तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कैंटर और डंपर चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालकर जाम खुलवाया।
कैंटर व डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञत चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को तीन शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जबकि एक शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस के मुताबिक आईएमटी मानेसर ऑटो चालक सवारियां भरकर गुरुग्राम आ रहा था। चालक जब शिकोहपुर-वाटिका फ्लाईओवर को पार कर नीचे पहुंचा, तो वहां पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा से पहले जाम लगा हुआ था।