बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा विवादित होकर चर्चा में आए ओमजी महाराज की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने पेशी के बाद सोमवार को उसे जमानत दे दी।
विज्ञापन
2 of 7
omji maharaj
- फोटो : सोशल मीडिया
जमानती मुचलका वापस लिए जाने पर ओमजी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। मामला धर्म प्रचारक जाकिर नाइक व उसके चैनल पीस टीवी के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन से जुड़ा है।
विज्ञापन
3 of 7
omji maharaj
- फोटो : सोशल मीडिया
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी लवलीन ने ओमजी को दस हजार के निजी मुचलके पर सोमवार को जमानत दी। एक अन्य आरोपी भीम सिंह को भी जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2017 को होगी।
4 of 7
omji maharaj
- फोटो : सोशल मीडिया
पेश मामले में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने ओमजी, विष्णु गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा भंग करने का मामला 2012 में दर्ज किया था।
विज्ञापन
5 of 7
omji maharaj
- फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी। लेकिन बाद में ओमजी के जमानती ने जमानत वापस ले ली थी। इसके बाद कोर्ट ने ओमजी के खिलाफ वारंट जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
6 of 7
omji maharaj
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ओमजी के खिलाफ कई मामले दिल्ली की अदालतों में चल रहे हैं। एक मामला उसके खिलाफ साकेत जिला अदालत में भी चल रहा है।
ओमजी के भाई ने उसके व अन्य लोगों के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में भी कोर्ट ने ओमजी के खिलाफ वारंट जारी किया था। इन दिनों ओमजी बिग बॉस में प्रतिभागी हैं।