फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप से बुक करें साइकिल, पहले 30 मिनट फ्री, उसके बाद प्रति पंद्रह मिनट देने होंगे 1.18 पैसे

Mon, 01 Oct 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइकिल
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस अब पूरी तक प्रदूषण मुफ्त होने की राह पर है। विश्वविद्यालय प्रबंधन गो ग्रीन कैंपस और स्वच्छ भारत अभियान के तहत ई रिक्शा के बाद छात्रों को साइकिल का तोहफा देने जा रहा है। छात्र मोबाइल ऐप से साइकिल बुक करा सकेंगे। पहले 30 मिनट साइकिल फ्री में उपलब्ध होगी। इसके बाद प्रति पंद्रह मिनट के उन्हें एक रुपये 18 पैसे देने होंगे।  

विज्ञापन


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर एमएचआरडी के सहयोग से जेएनयू प्रबंधन स्वच्छत भारत अभियान मना रहा है। कुलपति प्रो.एम जगदीश कुमार के मुताबिक, कैंपस साइकिल शेयरिंग स्कीम के तहत कैंपस में छात्र साइकिल से आ जा सकेंगे। इससे छात्रों का जहां स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो प्रदूषण कम करने में सहायता मिलेगी। कैंपस में कुल आठ स्टेंड बनाये गए हैं, जोकि सारे कैंपस को आपस में जोड़ेंगे। इसके अलावा दस वर्जुअल स्टेंड होंगे। साइकिल का प्रयोग छात्र, शिक्षक व कर्मी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें