फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को देना चाहिए इस्तीफा'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं फरीदाबाद से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने रिकार्ड मतों से हारने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी की बुरी तरह से हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में भड़ाना ने कहा कि उन्होंने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने हरियाणा में भितरघात का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की इतनी तबाही का कारण जो भी लोग बने हैं उनका पार्टी में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इनमें सीएम के रिश्तेदार भी शामिल हैं। उन पर कार्रवाई होगी तो विधानसभा चुनाव में इज्जत बच जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने भितरघातियों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

50 भितरघातियों की लिस्ट सोनिया गांधी को भेजी

मुख्यमंत्री हुड्डा विरोधी गुट के माने जाने वाले भड़ाना ने कहा कि जो लोग 10 साल से सीएम के साथ सत्ता का सुख भोग रहे थे या संगठन के अच्छे पदों पर बैठे थे उन्होंने और उनके खास लोगों ने चुनाव में भाजपा का साथ दिया।

ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष खुद बर्खास्त करवाएं। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। वरना पार्टी के बड़े नेता तो उन पर कार्रवाई करेंगे ही। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को 50 से अधिक भितरघातियों की सूची भेजी हुई है।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी नाकामी के लिए सरकार और संगठन दोनों के प्रमुखों को जिम्मेदारी ले लेनी चाहिए। क्योंकि पिछले एक दशक में सबकुछ इन्हीं दो पदों के इर्द गिर्द रहा है। अगर ये लोग कार्रवाई नहीं करते हैं तो पार्टी नेतृत्व यही समझेगा कि इन लोगों की शह पर ही इतनी बुरी हार हुई है।
विज्ञापन

हवा के रुख के साथ बदलते हैं भड़ाना

पूर्व सांसद अवतार भड़ाना अपने बड़बोलेपन के लिए भी जाने जाते हैं। वह हवा के रुख के साथ कभी शैलजा गुट में रहे तो कभी सीएम के साथ। इसलिए उनकी आस्था को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है।

एक बार तो उन्होंने खुलेआम सीएम पद पर दावेदारी जताकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आंखों की किरकिरी बन गए थे। उसके बाद काफी समय तक दोनों में तल्खी रही।

अब चुनाव परिणाम हुड्डा के खिलाफ जा रहे हैं तो भड़ाना के सुर भी उनके खिलाफ बदलने लगे हैं। हालांकि वे मंच पर सीएम को विकास पुरुष बताते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें