फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर बड़ी मस्जिद के मौलाना लापता, थाने पर घंटों हंगामा

Sun, 25 Nov 2018 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोदीनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
मौलाना मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले भोजपुर बड़ी मस्जिद के मौलाना अचानक गायब हो गए। उनके कमरे में संघर्ष के निशान मिले हैं। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने को घेर लिया और घंटों हंगामा किया। 

विज्ञापन


बखेड़े की आशंका को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर जुट गई। सीओ और एसपी ने मौलाना की बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया। पुलिस मौलाना के अपहरण की रिपोर्ट कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला निवासी मौलाना मुश्ताक गत आठ वर्षों से भोजपुर की बड़ी मस्जिद में मौलाना हैं। मस्जिद के कामों से जुड़े आरिफ का कहना है कि शनिवार के मौलाना मस्जिद के पास स्थित अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ-एसपी ने दिया बरामदगी का आश्वासन

रविवार सुबह फजर की नमाज के लिए जब मौलाना मस्जिद में नहीं पहुंचे, तो लोग उनके कमरे पर पहुंचे। कमरे में कोई नहीं था और वहां संघर्ष के निशान दिखाई दे रहे थे। चूंकि मौलाना कश्मीर से हैं, ऐसे में उनके साथ अनिष्ट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

सुबह के समय मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने के सामने एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों ने मौलाना को बरामद करने की मांग की। ग्राम प्रधान आयशा चौधरी और उनके पति शाहिद चौधरी ने थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध से मिलकर कार्रवाई की मांग की।

लोगों की बढ़ती भीड़ को देख भोजपुर और निवाड़ी थाने की पुलिस भी बुला ली गई। हंगामा बढ़ता देखकर सीओ केपी मिश्रा और एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्या भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शाहिद चौधरी की शिकायत पर मौलाना के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें