बस सरकार उन्हें कोई जगह बता दे। देश में धर्म के नाम पर कट्टरता फैलाई जा रही है। अयोध्या की मौजूदा स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि 1992 में पुलिस व फौज तैनात होने के बावजूद मस्जिद विध्वंस हुआ। अगर लाखों लोग छह दिसंबर को मंदिर बना देंगे तो कोई क्या कर लेगा।
मस्जिद विध्वंस भी शिव सैनिकों ने किया, लेकिन उसका श्रेय भाजपा ने लिया। सीएम योगी को लेकर आजम खां बोले कि वो या तो शासन चला लें या फिर पूजा पाठ में अपना वक्त गुजारें। उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में शहरों के नाम बदले जा रहे हैं, यह सिलसिला आगे चला तो लोगों के भी नाम बदले जाएंगे।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिल्ली की जामा मस्जिद के बारे में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे व्यक्ति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, जिस पर गंभीर आरोप हो। राजस्थान में चार नौजवान रोजगार न मिलने से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदते हैं तथा उनमें तीन की मौत हो जाती है, इस पर किसी की जुबान नहीं खुलती। इस मौके पर सपा नेता बदरूल इस्लाम, नईम कुरैशी, निसार कुरैशी आदि मौजूद रहे।