फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: म्यूजिक टेक्नोलॉजी से सजा भारत मंडपम, पहले दिन ही 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा डीजे एक्सपो

विज्ञापन
विज्ञापन
साउंड, लाइटिंग, एलईडी डिस्प्ले और म्यूजिक उपकरणों की लगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

स्टॉल पर उपकरणों का लाइव डेमो बना आकर्षण का केंद्र


ज्योति सिंह
नई दिल्ली। भारत मंडपम में बुधवार को इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ही दस हजार से अधिक लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एक्सपो में साउंड, लाइटिंग, एलईडी डिस्प्ले और संगीत प्रौद्योगिकी से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।
प्रगति मैदान के हॉल नंबर एक से चार तक फैली इस प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर बड़े एलईडी डिस्प्ले और प्रोफेशनल साउंड सिस्टम आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इस बार एक्सपो का दायरा डीजे उपकरणों से आगे बढ़कर प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम और एवी टेक्नोलॉजी तक पहुंच गया है। कई कंपनियों ने अपने नए उत्पाद और तकनीकी समाधान भी पेश किए।
विज्ञापन

आयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में पहले के मुकाबले अधिक कंपनियों और ब्रांड्स की भागीदारी है। उनका उद्देश्य इसे प्रोफेशनल एवी और मनोरंजन प्रौद्योगिकी के एक बड़े मंच के रूप में विकसित करना है। विभिन्न स्टॉलों पर उद्योग विशेषज्ञों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच व्यावसायिक बैठकें भी हुईं। डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिस्टम इंटीग्रेटर्स और इवेंट कंपनियों की मौजूदगी से एक्सपो का कारोबारी पक्ष मजबूत हुआ।

लाइव डेमो ने खींचा ध्यान
एक्सपो में कई स्टॉल पर तकनीकी उपकरणों का सीधा प्रदर्शन किया गया। साउंड सिस्टम की क्षमता, लाइटिंग इफेक्ट्स और एलईडी डिस्प्ले की तकनीक को मौके पर दिखाया गया। इससे दर्शकों को केवल उत्पाद देखने के बजाय उनके वास्तविक आयोजनों में इस्तेमाल को समझने का मौका मिला। आगंतुकों ने उत्पादों के इस्तेमाल और तकनीकी क्षमता को भी समझा।
विज्ञापन


डीजे से आगे बढ़ा एक्सपो का दायरा
इंडियन डीजे एक्सपो का यह ग्यारहवां संस्करण है। इस बार सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रोफेशनल एवी टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया गया है। इंस्टॉल्ड साउंड, कमर्शियल एवी और डिजिटल साइनेज जैसी तकनीकों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन तकनीकों का उपयोग अब कॉर्पोरेट इवेंट, होटल और शिक्षा संस्थानों जैसे बड़े आयोजनों में भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि एक्सपो में संगीत उद्योग के साथ-साथ एवी और इवेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों की भी भागीदारी दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें