फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इस महिला से बचकर रहें, दिखने में जितनी सीधी सादी, करतूतें उतनी खतरनाक

Sun, 19 May 2019 03:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस, ऑटो में बैठकर सवारी को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाली जहरखुरानी गिरोह की महिला सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नोएडा से लेकर दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में वारदात को अंजाम देती थी। आरोपी की पहचान बुराड़ी, दिल्ली निवासी सुषमा चौधरी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


इंजेक्शन लगा फ्रूटी को बनाती है नशीला
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला सुषमा बहुत ही चालक है। सुषमा जब भी वारदात करने निकलती है तो अपने पास जूस या फ्रूटी के दो-तीन पैकेट रखती है। एक पैकेट में इंजेक्शन लगाकर जूस को नशीला बना देती है। इसके बाद बस या ऑटो में पहले से बैठे पुरुष यात्री के साथ बैठती है और बातें करने लगती है। 

इसके बाद उसे बातों में उलझाकर बहाने से उसे जूस या फ्रूटी पिला देती है। इस दौरान यात्री को शक न हो इसलिए खुद भी दूसरे पैकेट से जूस या फ्रूटी पीती थी। जूस पीने बाद यात्री के बेसुध होने पर उसे लूटकर भाग जाती है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ी गई आरोपी महिला
महिला रोजाना नोएडा के सेक्टर-37, बॉटेनिक गार्डेन के आसपास सक्रिय रहती थी। मदन के साथ जब घटना हुई तो पुलिस को पता चला कि किसी महिला ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस सेक्टर-37 के पास उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। अगले दिन सुषमा जब शिकार की तलाश में सेकटर-37 पहुंची तो वहां पहले से ही मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ में उसने कई वारदातें कबूल की हैं। 
विज्ञापन

गिरोह में अन्य लोग भी शामिल

वहीं, उसके साथ गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपी महिला ने तीन दिन पहले ही एक युवक को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट की थी। इसका मुकदमा कोतवाली सेक्टर-39 में दर्ज है। 

नंगली वाजिदपुर गांव निवासी मदन शर्मा 17 मई की सुबह दिल्ली गए थे। काम समाप्त करने बाद वह दोपहर को वापस नोएडा आने के लिए दिल्ली के नेहरू प्लेस से बस में सवार हो गए। इसी बीच उनके सीट पर एक महिला आकर बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद महिला ने मदन को बातों में उलझाना शुरू कर दिया। मदन ने बताया कि इसके बाद महिला अपने बैग से आम का जूस निकालकर उन्हें दिया।

जबकि खुद दूसरे पैकेट से जूस पीने लगी। जैसे ही उन्होंने जूस खत्म किया, उसके बाद वह बेसुध हो गए। मदन ने बताया कि इसके बाद आरोपी महिला ने सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, घड़ी सहित अन्य सामान निकाल लिया। मामले की शिकायत उन्होंने कोतवाली सेक्टर-39 में की थी। पुलिस ने जांच के बाद सुषमा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि सुषमा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है और वह शादीशुदा है। महिला ने बताया कि उसका पति दिल का मरीज है। उसके इलाज के लिए वह लूटपाट करती है। पिछले करीब एक साल से वह यात्रियों से लूटपाट कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें