फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का अजीब बयान- इंदिरा गांधी की तरह करवा दी जाएगी मेरी भी हत्या

Sat, 18 May 2019 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल का अजीब बयान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही उनकी भी हत्या करवा दी जाएगी। केजरीवाल ने इस दावे के साथ ही भाजपा पर कई आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी जान के पीछे पड़ी है और एक दिन उनकी हत्या भी करवा देगी। एक दिन मेरी भी हत्या मेरे निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) द्वारा करवा दी जाएगी। भाजपा मेरे पीछे पड़ी है और एक दिन मेरी हत्या करवा देगी।

उन्होंने दावा किया कि मेरा पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है और वो मेरी हत्या इंदिरा गांधी की तरह ही पीएसओ से करवा देंगे। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल को एक शख्स ने उनके रोड शो में थप्पड़ मार दिया था। वह केजरीवाल की जीप पर चढ़ गया था और फिर उन्हें थप्पड़ मारा था। बाद में उसे जीप से उतार दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज बोले- हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं

केजरीवाल के इस बयान पर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सीएम बनने के बाद उन पर पुलिस की मौजूदगी में 6 बार हमले हो चुके हैं। ऐसी घटनाओं के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है।
केजरीवाल के इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हमारे सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस कई उच्च गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। 
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें