वहीं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब और दिल्ली सरकारों ने भी बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। 25 जुलाई तक ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन शुक्रवार 26 जुलाई को ममता बनर्जी में बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। हालांकि ममता बनर्जी ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि वे इस भेदभावपूर्ण बजट प्रस्तावों का विरोध करती हैं। जरूरत पड़ने पर वे भी नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर सकती हैं।
इंडिया गठबंधन का केजरीवाल के समर्थन में 30 को हल्ला बोल
अरविंद केजरीवाल के समर्थन में इंडिया गठबंधन सोमवार को जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। आप सांसद डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक द्वेष के कारण किसी को बंदी बना लेती है। केजरीवाल को डराने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। इसके लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल एक मंच पर जुटेंगे। डॉ. पाठक ने दावा किया कि तीन जून से सात जुलाई तक जेल में केजरीवाल का शुगर लेवल 34 बार 50 के नीचे गया है। यह बेहद चिंताजनक है। इसके बावजूद भाजपा और उपराज्यपाल वीके सक्सेना उनके स्वास्थ्य को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।