फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: हापुड़ में कुख्यात अपराधी डब्लू यादव ढेर, बिहार पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

Mon, 28 Jul 2025 07:50 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

बेगूसराय का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। डब्लू यादव पर 50 हजार का इनाम था। उसके खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में डब्लू यादव ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ के रविवार रात साझा ऑपरेशन में 50 हजार के इनामी बदमाश डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, कार्बाइन तथा तमंचा बरामद किया है। बदमाश के खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। विभिन्न जनपदों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


एसटीएफ टीम ने दी सूचना
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की दिन रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इसी दौरान यूपी नोएडा की एसटीएफ और बिहार की एसटीएफ टीम द्वारा थाने पर आकर सूचना दी गई की बिहार के जनपद बेगूसराय के थाना साहेबपुर कमाल के गांव ज्ञानडोल निवासी डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव उर्फ सूरज यादव क्षेत्र में किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।

पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
वाहनों की चेकिंग शुरू की गई
टीम द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने बक्सर मध्य गंगा नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आए संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस ने अपना बचाव किया तो आरोपी बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसको रोकने का इशारा किया तो उसने दोबारा फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी सुमित कुमार बाल-बाल बच गए।

मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में मौत
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली बदमाश डब्लू यादव के लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसकी चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश शातिर अपराधी था, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक लूट रंगदारी समेत अन्य संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे। आरोपी को एसटीएफ टीम के द्वारा पिछले काफी समय से तलाश किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या की थी
नोएडा एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार मृतक बदमाश ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। विकास कुमार के शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। इसके अलावा उसके द्वारा वर्ष 2017 में अपने विरुद्ध गवाही देने वाले महेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें