फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी बन दिल्ली पुलिस के दरोगा की पत्नी से लूट

Sun, 15 Nov 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर कस्बे में शनिवार को खरीदारी करने आई दिल्ली पुलिस के दारोगा की पत्नी और सरहज से भिखारी के वेश में दो बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन


बदमाश 12 तोले सोने और चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। थाना पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कस्बा निवासी बबीता की शादी बागपत के डोला गांव निवासी प्रवीण से हुई थी।

प्रवीण दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। फिलहाल उसकी तैनाती स्पेशल सेल में है। शुक्रवार को बबीता भाई दूज लेकर मायके आई थी। शनिवार शाम बबीता और उसकी भाभी गीता बाजार में खरीदारी करने आई थीं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आर्शीवाद देने के बहाने छीना रूमाल

इसी दौरान भिखारी के वेश में दो बदमाश उनके पास पहुंचे और खाने के लिए पैसे मांगने लगे। बबीता ने पर्स से 20 रुपये निकालकर दे दिए।

पैसे लेने के बाद बदमाशों ने आशीर्वाद देने के बहाने हाथ में रुमाल लेकर उनके चेहरे पर घुमा दिया, जिसके बाद ननद-भाभी बदमाशों के पीछे चलने लगीं।

मंदिर बस स्टैंड के पास बदमाशों ने चाकू और तमंचा दिखाकर उन दोनों से 12 तोले सोने के आभूषण और चांदी की पायल लूट ली। बदमाश 4 सोने की अंगूठी, 2 मंगलसूत्र और 3 सोने की चेन लेकर फरार हो गए। बबीता के भाई अशोक ने थाना पुलिस से घटना की शिकायत की है। सीओ का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें