फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ करने लगा अश्लीलता

Fri, 24 Apr 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर सामान लेने जा रही एक नाबालिग लड़की को रास्ते में रोक एक युवक द्वारा अश्लील शब्द बोलने का मामला सामने आया है। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक आए दिन लड़की को रास्ते में रोक  कर परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 17 वर्षीय  लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर  दो बजे वह आईटीआई के गेट के पास दुकान पर सामान लेने जा रही थी। उसी वक्त रास्ते में अमित मिला और उससे अश्लील शब्द कहने लगा।

लड़की ने अपने भाई को फोन पर सारी बात बताई, जिस पर उसको भाई वहां पहुंच गया। अमित पहले भी कई बार उससे अश्लील शब्द कहता था, लेकिन उसने शर्म की वजह से अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब बात बढ़ने लगी तो उसने पुलिस को जानकारी देना उचित समझा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें