फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही ट्रेनें फुल

Sat, 23 Aug 2014 01:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और छठ पर्व भले ही अभी दो महीने बाद हो, लेकिन इन त्योहारों पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन पाने को अभी से मारामारी मचने लगी है। आलम यह है कि ट्रेनों का स्टेटस ऑनलाइन होने के 30 मिनट के भीतर ही सीटें फुल हो रही हैं।
विज्ञापन


त्योहारों के बाद वापस लौटने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। ऐसे में इस बार त्योहारों पर ट्रेनों से सफर करके घर जाने वालों को मशक्कत करनी पड़ेगी।

सफर शुरू होने से 60 दिन पहले ट्रेनों को ऑनलाइन कर उनमें सीटों की बुकिंग शुरू की जाती है। 23 अक्तूबर को दीपावली पर घर पहुंचने के लिए 21 और 22 अक्तूबर से ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


इन दो दिनों में ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। ऐसे में दोनों दिनों की ट्रेनें अभी से फुल हो गई है। 21 और 22 अक्तूबर की ट्रेनों में बुकिंग खुलने के 30 मिनट के भीतर ही नो रूम की स्थिति बन गई है।

इसी तरह 29 अक्तूबर को होने वाली छठ पूजा पर भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहेगी। हालांकि 29 अक्तूबर को दौड़ने वाली ट्रेनों में अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान भी दीपावली की तरह ही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहेगी।

वापसी की ट्रेनों में बुकिंग 24 अगस्त से
दीपावली के बाद 24 अक्तूबर से घरों से वापस लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में रहेगी। ऐसे में 24 अगस्त यानी दो दिन बाद वापसी के टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जितनी मारामारी दीपावली पर दिल्ली की ओर से अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रहेगी, उसी तरह दीपावली के बाद दिल्ली की ओर लौटने वाली ट्रेनों भी स्थिति रहेगी।

दीपावली के दौरान तत्काल टिकटों के लिए भी जबरदस्त मारामारी मचेगी। दीपावली पर ट्रेनों में रिजर्वेशन पाने के लिए लोग आरक्षण काउंटर पर जाने की बजाय घर बैठे इंटरनेट पर बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, आरक्षण केंद्रों पर टिकट बुक कराने वालों की लंबी कतार रहती है, ऐसे में लाइन में लगे तो टिकट मिलने की उम्मीद कम ही नजर आती है।

लोग सुबह रेलवे की वेबसाइट शुरू होते ही टिकट बुक करा रहे हैं। ताकि मनचाही तारीख पर रिजर्वेशन मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें