फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ पर बनी फिल्म ‘कास्ट ऑन द मेन्यू कार्ड’ की स्क्रीनिंग रुकी

Mon, 02 Nov 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी स्थित सीरी फोर्ट में चल रहे 12वें जीविका एशिया लाइवलीहुड डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल में बीफ विवाद जुड़ गया है। फेस्टिवल में शनिवार को बीफ इंडस्ट्री पर बनी फिल्म कास्ट ऑन द मेन्यू कार्ड को दिखाया जाना था।
विज्ञापन


लेकिन सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर अनुमति नहीं मिलने के कारण इसकी स्क्रीनिंग नहीं हो पाई। अब इसे बनाने वाले छात्र इस फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड करने के साथ जेएनयू में दिखाने की बात कर रहे हैं।

फेस्टिवल के निदेशक मनोज मैथ्यू ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में शनिवार को सोनपुर मेला, चाइना: फॉर माय ब्लू ब्रदर्स, डोंट वेस्ट पीपल, जर, जमीन और जान समेत अन्य फिल्में दिखाई गईं, लेकिन कास्ट ऑन द मेन्यू कार्ड का प्रदर्शन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों और दर्शकों को मिली निराशा

बीफ मुद्दे के कारण उपजे विवाद के कारण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति नहीं दी है। इसका कारण बीफ के मुद्दे पर लगातार बढ़ता विवाद माना जा रहा है।

इस दौरान इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाले टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ  सोशल साइंसेज मुंबई के छात्रों, फेस्टिवल के आयोजकों और इसे देखने पहुंचे दर्शकों को निराशा झेलनी पड़ी।

फेस्टिवल में दिल्ली सरकार की पूर्व मुख्य सचिव शैलजा चंद्रा, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी के शुभो रॉय, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विक्रमजीत बनर्जी भी पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें