सीसीएसयू की सत्र 2012-13 के बीएड प्रैक्टिकल में अवैध वसूली को लेकर बृहस्पतिवार को स्टूडेंट्स का पारा चढ़ गया।
न्यू एरा कालेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीएड स्टूडेंट्स ने प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
स्टूडेंट्स ने प्रबंधन पर प्रैक्टिकल के लिए 6 हजार रुपए वसूलने और पैसे न देने पर लेसन प्लान नहीं देने आरोप भी लगाया। 17 फरवरी को प्रैक्टिकल परीक्षा होने और कालेज प्रबंधन के मनमाने रुख ने स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ा दी है।
स्टूडेंट्स ने बताया कि प्रैक्टिकल के नाम पर कालेज छह हजार रुपये की मांग कर रहा है। रसीद देने से भी कालेज इंकार कर रहा है। इससे पहले भी प्रवेश और ड्रेस के नाम पर उनसे पैसे वसूले गए।
स्टूडेंट्स ने कहा कि 17 फरवरी को प्रैक्टिकल होने और कालेज द्वारा लेसन प्लान देने से इंकार करने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।